देवबंद: बड़गांव के शिमलाना गांव में कार और बाइक की भीषण टक्कर में दो लोग घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव शिमलाना में मंगलवार दोपहर 2 बजे एक कार और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पुलिस वाहन से नानौता स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार शुरू किया।