थाना नागल पुलिस की गोकश बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके दो साथी भाग गए। पुलिस ने मौके से एक जिंदा बछड़ा, अवैध हथियार और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नसीम पुत्र कय्यूम निवासी पांडोली के रूप में हुई है।