लखीसराय: नया बाजार बाईपास पुल का पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव ने किया निरीक्षण
नया बाजार बाईपास रेल ओवरब्रिज (ROB) में निर्माण के महज छह वर्ष बाद दरारें दिखाई देने के बाद पथ निर्माण विभाग सतर्क हो गया है। करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित इस महत्वपूर्ण पुल को शहर की लाइफलाइन माना जाता है। पल की स्थिति का ज्यादा लेने के लिए पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार पाल इस सोमवार की संध्या 4:20 पर लखीसराय पहुंचे और पुल का निरीक्षण किया।