कारा की जिला सशक्त समिति की बैठक आयोजित, नौ मामलों पर हुई चर्चा
जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में आज कारा की जिला सशक्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री करुणानिधि प्रसाद आर्य, जिला प्रोबेशन पदाधिकारी एवं प्रभारी कारा अधीक्षक, बेगूसराय सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कुल नौ मामलों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में ऐसे बंदियों के मामलों की समीक्षा की गई, जिन्हें माननीय न्यायालय से जमानत मिल चुकी है, लेकिन आर्थिक कठिनाइयों के कारण वे जमानत की शर्तों के अनुरूप बंधपत्र प्रस्तुत करने में असमर्थ हैं। समिति द्वारा संबंधित बंदियों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति तथा प्रोबेशन रिपोर्ट के आधार पर निर्धारित प्रावधानों एवं पात्रता के अनुरूप आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर विचार किया गया।
इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण जमानत प्राप्त बंदियों को जेल में रहने की विवशता का सामना न करना पड़े तथा पात्र बंदियों को नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
IPRD Bihar
#begusarai
#cmsamrat
Begusarai, Bihar | Oct 29, 2026