जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक में खाद्यान्न वितरण, राशन कार्ड ई-केवाईसी, आधार सीडिंग एवं जन वितरण प्रणाली की दुकानों के निरीक्षण की समीक्षा की गई।
जिले में ई-केवाईसी की प्रगति मात्र 56.35% पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने असंतोष जताते हुए खराब प्रदर्शन करने वाले प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों का वेतन स्थगित करने तथा एक सप्ताह में सुधार नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया। अक्टूबर माह के अंत तक शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने एवं नवंबर माह के खाद्यान्न का समय पर उठाव और वितरण करने को कहा गया।
IPRD Bihar
#begusarai
#cmsamrat