चार नई श्रम संहिताओं पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
संयुक्त श्रम भवन, पन्हास, बेगूसराय में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के तत्वावधान में चार नई श्रम संहिताओं पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच श्री महेश्वर प्रसाद सिंह ने किया।
प्रशिक्षण के दौरान सामाजिक सुरक्षा संहिता, औद्योगिक संबंध संहिता, व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता तथा मजदूरी संहिता के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई। इसमें विभिन्न श्रमिक संगठनों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
IPRD Bihar
Labour Resources & Migrant Workers Welfare Department, GoB
#begusarai
#cmsamrat