जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कायाकल्प अभियान की योजनाओं की प्रगति, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के सुचारु संचालन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वितीय किस्त भुगतान में एक सप्ताह के भीतर सुधार लाने का निर्देश दिया गया।
आगामी छठ पर्व के मद्देनजर जिले की सभी सोलर स्ट्रीट लाइटों की जाँच एवं खराब लाइटों की मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि छठ घाटों और संबंधित मार्गों पर पर्याप्त रोशनी उपलब्ध रहे। जिला पदाधिकारी ने योजनाओं की गुणवत्ता, नियमित निगरानी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।
IPRD Bihar
#begusarai
Rural Development Department, Govt. of Bihar
Panchayati Raj Department, Govt. of Bihar.