जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के राज्य स्तरीय आयोजन में बेगूसराय का प्रतिनिधित्व करने वाले चयनित बाल वैज्ञानिकों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 1 से 3 नवंबर 2026 तक माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल, उलाव, बेगूसराय में होगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित 10 बाल वैज्ञानिक इसमें भाग लेंगे।
बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा एवं अनुसंधान की प्रवृत्ति विकसित करना है। बेगूसराय में चौथी बार राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन होना जिले के लिए गौरव की बात है।
इस अवसर पर जिला समन्वयक सह क्षेत्रीय समन्वयक श्री हर्षवर्द्धन कुमार, निर्णायक मंडल के सदस्य श्री आरपी मंडल, प्रखंड समन्वयक श्री भवेश कुमार, श्रीमती वंदना कुमारी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
IPRD Bihar
#begusarai
#samratchoudhary