कोईलवर: कोईलवर में शराब लदी स्कॉर्पियो का उत्पाद विभाग ने किया पीछा, चालक को गिरफ्तार किया, वीडियो हुआ वायरल
कोईलवर नगर की मुख्य सड़क पर शराब लदी स्कॉर्पियो का उत्पाद विभाग की टीम द्वारा पीछा किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुआ है। वायरल वीडियो में तेज रफ्तार से आने के बाद स्कॉर्पियो सड़क पर रुकी हुई दिखाई दे रही है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।