मनोहरथाना: कामखेड़ा बालाजी धाम में भव्य अन्नकूट राम दरबार में भगवान को लगाए गए 56 भोग
प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कामखेड़ा बालाजी धाम पर अन्नकूट महोत्सव के पावन अवसर पर भव्य आयोजन देखने को मिला. इस विशेष अवसर पर राम दरबार में भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए, जिसके अलौकिक दर्शन कर श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। छप्पन भोग के मनोरम दर्शन के उपरांत मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।