प्रयागराज एयरपोर्ट पर बागेश्वर सरकार का भव्य स्वागत, खुद सारथी बनकर कुंडा ले गए राजा भैया
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' ने उनका आत्मीय और भव्य स्वागत किया। स्वागत के पश्चात एक अनूठा दृश्य देखने को मिला, जब राजा भैया स्वयं बागेश्वर सरकार के सारथी बने और अपनी गाड़ी चलाकर उन्हें अपने साथ प्रतापगढ़ के कुंडा लेकर रवाना हुए।इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि कल से प्रतापगढ़ के कुंडा में तीन दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है।इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रीराम नाम की अमृतमयी धारा प्रवाहित होगी, जिसका रसपान करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। वही इस कथा की राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं चरम पर हैं!
@topfans बागेश्वर धाम भक्त मंडल बागेश्वर धाम सरकार