एशियन कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद बागेश्वर धाम पहुंचे आर्यवीर सहवाग, पिता वीरेंद्र सहवाग के साथ लिया धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद
छतरपुर। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग एशियन कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद बागेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।बागेश्वर धाम सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, आर्यवीर सहवाग को एशियन कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ अहम योगदान और टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इस उपलब्धि के बाद वे अपने पिता वीरेंद्र सहवाग और परिवार के साथ बागेश्वर धाम पहुंचे।इस दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आर्यवीर को जीवन पथ पर अडिग रहने, कर्तव्यनिष्ठ बनने और भविष्य में सफलता हासिल करने का आशीर्वाद दिया। बागेश्वर धाम की ओर से इस मुलाकात की तस्वीरें और जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की गई हैं।
@topfans बागेश्वर धाम सरकार
#AryavirSehwag #VirenderSehwag #BageshwarDham #DhirendraKrishnaShastri #AsianCup2026 #IndianCricket #PlayerOfTheTournament #Chhatarpur #BageshwarSarkar