छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र के एक स्कूल में अतिथि शिक्षकों को लेकर हुए विवाद ने अब पुलिस विभाग के अंदर ही हलचल मचा दी है। कोर्ट के आदेश पर तीन तत्कालीन थाना प्रभारियों के खिलाफ एसपी ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी स्थानीय खजुराहो SDOP को सौंपी गई है।,मामला अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति और उनके भुगतान से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि अतिथि शिक्षक रखे गए थे या नहीं रखे गए थे, और उन्हें भुगतान हुआ था या नहीं हुआ था, इसी को लेकर विभागीय जांच हुई थी।,इसके बाद कोर्ट में आवेदन दिया गया, जिस पर कोर्ट के संज्ञान के बाद साल 2024 में FIR दर्ज करने के आदेश दिये गये थे अब कोर्ट से एक पत्र प्राप्त हुआ है,जिसमें उस दौरान पदस्थ रहे लोगों ने कोर्ट के समक्ष क्या-क्या जानकारी प्रस्तुत की थी, उसकी वस्तुस्थिति पत्रिका मंगवाई गई है। इससे यह साफ हो सकेगा कि जांच किस दिशा में गई और कहां लापरवाही बरती गई।,एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि इस मामले में स्थानीय SDOP को जांच के लिए निर्देशित किया गया है, क्योंकि संबंधित थाना प्रभारी और विवेचकों की जिम्मेदारी इसमें तय की जाएगी अगर जांच में लापरवाही सामने आती है, तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर