भितरवार: खाने के पैसे मांगने पर ढाबा संचालक से मारपीट, दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर भी किए
सहारन बस स्टैंड के समीप खाना खाने के बाद पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में चार युवकों ने ढावा संचालक और उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी। आरोप है युवक ने ढाबे में तोड़फोड़ करने के साथ जान से मारने की धमकी दी और बाद में दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो तीन हवाई फायर भी किए गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।