प्रतापगढ़। पुलिस शहीद दिवस पर बुधवार, 21 अक्टूबर को रिजर्व पुलिस लाइन में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ सहित अधिकारियों, जवानों और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने अमर जवान शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। इस दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन कर शोक परेड आयोजित की गई और दो मिनट का मौन रखकर बलिदान को याद किया गया। शहीद स्मारक परिसर में पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 24 यूनिट रक्तदान किया। उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी टुकड़ी के हमले में 10 पुलिस जवान शहीद हुए थे।
#PratapgarhNews #PoliceSmritiDiwas #PoliceMartyrsDay #RajasthanPolice