शेखपुरा: कसार गांव में चिकन की दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की नगदी एवं मुर्गें, कसार थाने में प्राथमिक की दर्ज
कसार गांव में एक चिकन की दुकान में अज्ञात चोरों ने रात्रि में मुर्गा सहित नगदी चोरी कर ली है। जिसको लेकर पीड़ित दुकानदार के द्वारा कसार थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराई गई है। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार श्याम देव रविदास ने बताया कि लकड़ी के दरवाजे को उठाकर हटा दिया फिर दुकान में घुसकर ₹22000 नगदी एवं 8-10 मुर्गों की चोरी कर ली गई।