शेखपुरा: मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के तहत पेपरलेस होगा सारा सिस्टम, सदर अस्पताल के सभागार में GNM को दिया गया प्रशिक्षण
प्रबंधक धीरज कुमार के नेतृत्व में सदर अस्पताल में कार्यरत सभी GNM को मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के तहत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 से 22 फ़रवरी तक चलाया जाएगा। जिसमें सभी चिकित्सक, फार्मासिस्ट के अलावा तमाम स्वास्थ्य कर्मियों को पेपरलेस कार्य करने को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।