शेखपुरा: सनैया गांव के मध्य विद्यालय में पदाधिकारियों की मौजूदगी में शांति समिति की हुई बैठक
सनैया गांव के मध्य विद्यालय में पदाधिकारियों की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अपर समाहर्ता, एसडीएम, एसडीपीओ, सीपीआई के जिला सचिव सहित कई पदाधिकारी एवं नेता सहित समाजसेवी उपस्थित रहे। इस दौरान बैठक में सर्वसम्मति से 41 सदस्यीय शांति समिति का गठन किया गया। गौरतलब हो बीती रात्रि में सरस्वती विसर्जन के दौरान दो गुटों में मारपीट की घटना घटी थी जिसमें कई लोग घायल हो गए थे।