शेखपुरा: रामपुर सिंदाय गांव में तालाब में डूबने से एक युवक की हुई मौत, शौच के लिए गया था युवक
नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत रामपुर सिंदाय गांव स्थित पानी से भरे एक तालाब में डूबने से एक 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक रामपुर सिंदाय गांव निवासी रामचंद्र पासवान का पुत्र बताया गया है। जो मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था। वहीं, सव को पुलिस अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया।