शेखपुरा: कैमरा गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान एक बच्चा हुआ गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल
कैमरा गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान एक बच्चा गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया। घायल की पहचान कैमरा गांव निवासी कन्हैया सिंह के 12 वर्षीय पुत्र अंशू राज के रुप में किया गया। परिजन के द्वारा बताया कि खेलते-खेलते अचानक मुंह के भार जमीन पर गिर गया,जिससे उसे गंभीर चोटे आई है।