शेखपुरा: रामपुर सिण्डाय गांव में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए लाया सदर अस्पताल
रामपुर सिण्डाय गांव में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल से पूरा लाया गया है। मृतक की पहचान रामपुर सिंडाय गांव निवासी स्वर्गीय चंदो पासवान के 38 वर्षीय पुत्र पिंटू पासवान के रूप में किया गया है। परिजन के द्वारा बताया गया कि शौच करने के लिए तालाब के पास गए थे पैर फिसलने से तालाब में गिर गए।