सोरांव: सोरांव थाना क्षेत्र के अब्दालपुर खास में मानसिक विक्षिप्त युवक को चोर समझकर पीटने का आरोप, की गई शिकायत
सोरांव थाना क्षेत्र में एक मानसिक विक्षिप्त किशोर के साथ बर्बर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने किशोर को चोर बताकर पीटा, ब्लेड और सूजे से गोदा और उसके घावों पर नमक-मिर्च भी डाला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सोरांव थाना क्षेत्र के अब्दालपुर खास निवासी सुरेश कुमार की पत्नी की शिकायत की । पुलिस मामले की जांच में जुटी।