अल्बर्ट एक्का (जारी): शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई दसवीं की हिंदी परीक्षा
जारी प्रखंड अंतर्गत संत पीयुष जनता उच्च विद्यालय, भीखमपुर में झारखंड बोर्ड की दसवीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा अत्यंत शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई। जानकारी देते हुए तीन बजे बताया गया कि परीक्षा को लेकर विद्यालय प्रशासन के साथ-साथ प्रखंड प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया।