बक्सर: पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य, बनाना होगा नियंत्रण कक्ष
Buxar, Buxar | Sep 22, 2024 दुर्गा पूजा के मद्देनजर नगर में तैयारियां जोरों पर हैं. अब तक 34 पूजा समितियों ने पंडाल स्थापना के लिए आवेदन दे दिया है, जबकि अन्य समितियों से भी जल्द ही आवेदन मिलने की उम्मीद है. नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने शांति समिति की बैठक के बाद जानकारी दी कि इस वर्ष सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. हर पूजा समिति को अपने पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे