बंदगांव: रांजड़ाकोचा में अफीम के नुकसान को लेकर जागरूकता अभियान
बंदगांव प्रखंड की कराईकेला थाना क्षेत्र के दुर्गम रांजड़ाकोचा गांव में पुलिस ने अफीम के सेवन और अवैध खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी प्यारे हसन के नेतृत्व में ग्रामीणों को नशे से दूर रहने और अफीम की खेती नहीं करने की अपील की गई।