कोईलवर: कोईलवर नगर पंचायत के थाना चौक पर करंट प्रवाहित बिजली पोल से मवेशी की हुई मौत
नगर पंचायत कोईलवर के थाना चौक पर मंगलवार को करंट प्रवाहित बिजली के पोल के संपर्क में आने से एक मवेशी की मौत हो गई। मृत मवेशी नगर के वार्ड चार निवासी पशुपालक विजय कुमार उर्फ बंगाली राय का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मवेशी थाना चौक के पास बिजली के पोल के संपर्क मे आ गया। पशुपालक मैं शाम 5:30 बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से पशु की जान गई ।