करछना: नैनी के नए यमुना ओवर ब्रिज पर मार्ग के दोनों तरफ भीषण जाम लगने से राहगीर हुए परेशान, वीडियो आया सामने
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के नैनी नए यमुना ओवर ब्रिज पर शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे के करीब मार्ग के दोनों तरफ भीषण जाम की स्थिति बन गई। देखते ही देखते 2 किलोमीटर लंबे दायरे में वाहनों की कटारे लग गई। इस दौरान दूर दराज जाने वाले राहगीरो को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। जिसका वीडियो सामने आया है।