करछना: जगौती गांव स्थित विद्यालय में नेता सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती मनाई गई
तहसील करछना क्षेत्र के जगौती गांव स्थित एक विद्यालय में आजादी के महानायक नेता सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर डॉक्टर दिनेश कुमार सोनी ने कहा कि नेता सुभाष चंद्र बोस ने अपने करिश्माई नेतृत्व से भारत की आजादी की लड़ाई में नई ऊर्जा प्रदान किया था। उनके अदम्य साहस और देशभक्ति, कठोर त्याग के परिपूर्ण उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा दायक रहेगा