करछना: करछना क्षेत्र में डायल 112 के पुलिस सिपाही द्वारा अवैध वसूली का पैसा न मिलने पर मां-बहन को दी जा रही गाली वायरल
करछना थाना क्षेत्र में चल रहे डायल 112 पुलिस सिपाही अनिल चौबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लकड़ी कारोबारी युवक से पैसे की मांग की जा रही है। पैसा न देने पर सिपाही द्वारा मां बहन को बद्दी बद्दी गली दी जा रही है। जिसका वीडियो मंगलवार शाम 6:30 के करीब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बेला चौराहा का बताया जा रहा है।