करछना: अकोढा़ में समाजसेवियों ने अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा का 1 वर्ष पूर्ण होने पर निकाली शोभा यात्रा
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में बुधवार दोपहर 3 बजे के करीब करछना तहसील क्षेत्र के अकोढा़ में समाजसेवियों के द्वारा भव्य तरीके से शोभायात्रा निकाला गया। इस दौरान शोभा यात्रा में मौजूद लोगों के द्वारा जय श्री राम के जय घोष लगाए गए। साथ ही गाजे बाजे के भक्ति संगीत पर जाम कर थिरकते रहे।