करछना: कचरी गांव सहित अन्य गांव में जंगली जानवर बनसुअरा के आतंक से किसान परेशान, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
करछना तहसील क्षेत्र में जंगली जानवर बनसुअरा के आतंक से किसान परेशान हो गए हैं। क्षेत्र के कचरी गांव का एक वीडियो गुरुवार शाम 7 के करीब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां इन जानवरों के द्वारा कई किसानों के आलू की फसल को खोदने के बाद खाकर बर्बाद कर दे रहे हैं। लगातार इन जानवरों की संख्या बढ़ने से किसान परेशान है।