करछना: अरैल स्थित त्रिवेणी संकुल में सीएम योगी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में लिए गए कई फैसले, सांसद ने जताई चिंता
बुधवार को तहसील करछना क्षेत्र अरैल संगम तट पर बनाए गए त्रिवेणी संकुल सभागार में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रयागराज में विकास कार्यों को और गति देने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले पर प्रयागराज सांसद उज्जवल रमन सिंह ने चिंता जताते हुए शाम 7 बजे करीब एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।