2027 का विधानसभा चुनाव सीएम योगी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा, प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार का बड़ा बयान
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियों के बीच जालौन के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के मंत्री संजय सिंह गंगवार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के 'कमल के फूल' वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि योगी और कमल एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं। उन्होंने संगठन और सरकार के बीच किसी भी तरह के मतभेद होने से इनकार किया। साथ ही कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और प्रदेश में अफसरशाही हावी होने के आरोपों को भी खारिज किया।
वहीं, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के आसपास जलभराव की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि इसके समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है और जल्द ही समस्या का निराकरण कराया जाएगा। जनपद में ओवरलोडिंग की समस्या पर सख्त रुख अपनाते हुए प्रभारी मंत्री ने एसएसपी को छापेमारी कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दरअसल, प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार अपने एक दिवसीय जालौन दौरे पर पहुंचे थे। संगठनात्मक बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव, संगठन और सरकार के बीच तालमेल सहित जिले की विभिन्न समस्याओं पर अपनी बात रखी।
#bjp #jalaunnews #oraijalaun #boldobharat
Orai, Jalaun | Nov 28, 2026