उरई में नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान, नो पार्किंग में खड़े वाहनों के कटे चालान
भगत सिंह चौराहे से मौनी मंदिर तक चला संयुक्त अभियान, राठ रोड पर बनेगी स्थाई वाहन पार्किंग
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
उरई (जालौन)। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए उरई नगर में नगर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट, नगर पालिका प्रशासन और उरई कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने भगत सिंह चौराहे से लेकर मौनी मंदिर तक अभियान चलाकर सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया।
वहीं, शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए राठ रोड पर स्वयंवर गेस्ट हाउस के पास सरकारी भूमि पर स्थाई वाहन पार्किंग बनाए जाने की योजना है। पार्किंग बनने से लोगों को अपने वाहन खड़े करने के लिए व्यवस्थित स्थान मिलेगा और सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों से लगने वाले जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका प्रशा�
Orai, Jalaun | Nov 27, 2026