नेपाल में गूंजा कालपी की बेटी का नाम, नित्या मेहरोत्रा ने अंतर्राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जनपद जालौन के कालपी नगर की बेटी नित्या मेहरोत्रा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल यूथ योगा प्रतियोगिता में नित्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया। नित्या की इस उपलब्धि से कालपी नगर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी शानदार सफलता पर क्षेत्रीय लोग परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।नित्या की इस उपलब्धि को जनपद के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। उनकी सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर बेटियां अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।
#jalaunnews #jalaunpolice #BolDoBharat
Orai, Jalaun | Nov 26, 2026