दमोह: अघोषित बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन; चेतावनी, एक सप्ताह में सुधार न होने पर आंदोलन
Damoh, Damoh | Jul 28, 2026 दमोह कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान दमोह और हटा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र पटेल के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि रात में बिजली कटने से पढ़ाई, नींद और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।