दमोह-कटनी मार्ग पर बमनी के पास डीजल से भरा टैंकर पलटा, डीजल लूटने मची लोगो की होगा, वीडियो वायरल
दमोह। दमोह-कटनी मार्ग पर बांदकपुर के आगे बमनी के पास गुरुवार सुबह करीब 10 बजे डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल चालक की मदद करने के बजाय कई लोग टैंकर से बह रहे डीजल को अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगे।
कुछ लोगों ने बाल्टी, डिब्बे और अन्य बर्तनों में डीजल भरना शुरू कर दिया, जबकि कई लोग घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करते रहे। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में किसी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Damoh, Damoh | Jul 30, 2026