तीसरी किस्त जारी कराने के नाम पर 8 हजार की रिश्वत लेते ग्राम रोजगार सहायक चढ़ा सागर लोकायुक्त पुलिस के हत्थे,
ग्राम पंचायत परासई माल में रिश्वत लेते रंगे हाथों आरोपी गिरफ्तार
दमोह। जबेरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत परासई माल में प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी कराने और कुटीर की लोकेशन सही कराने के नाम पर 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते ग्राम रोजगार सहायक को सागर लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। घटना के बाद आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, ग्राम परासई माल निवासी संजू रैकवार ने 13 जुलाई को लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसके नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ है, जिसकी दो किस्तें मिल चुकी हैं। तीसरी किस्त जारी कराने तथा कुटीर की लोकेशन सही कराने के लिए ग्राम रो
Damoh, Damoh | Jul 30, 2026