कटोरिया: चांदन पुलिस ने पांडेयडीह मोड़ के पास अवैध अंग्रेजी शराब से लदा बोलेरो पिकअप जब्त किया, एक तस्कर गिरफ्तार
Katoria, Banka | Sep 24, 2026 चांदन पुलिस ने गुरुवार सुबह थाना क्षेत्र के चांदन- देवघर रोड स्थित पांडेयडीह मोड़ के पास एक बोलेरो पिकअप से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त किया। साथ ही मौके से वाहन सवार एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब 1109.275 लीटर बताया गया है। वहीं गिरफ्तार तस्कर धनबाद जिला निवासी अशोक मरांडी बताया गया है।