पचरुखी: पचरुखी बाजार में लू लगने से महिला हुई बेहोश, पचरुखी सीएचसी में कराया गया इलाज
पचरुखी बाजार में गुरुवार को सामान की खरीदारी करने आई एक महिला लू लगने से बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को पचरुखी सीएससी पहुंचाया जहां पर उसका इलाज किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के बिंदवाल रसूलपुर गांव निवासी रुकसाना खातून पचरुखी बाजार में खरीदारी हेतु आईं थीं, इसी दौरान उन्हें लू लग गई।