पचरुखी: तिलौता रसूलपुर गांव में बिजली का करेंट लगने से चांपाकल मिस्त्री की हुई मौत
पचरूखी थाना क्षेत्र के तिलौता रसूलपुर गांव में बुधवार को करेंट लगने से चांपा कल मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक दारौदा थाना क्षेत्र का बगौरा गांव निवासी शमशुद्दीन मियां उर्फ बुटाई मिया है। शमशुद्दीन मिया चांपाकल बनाने के लिए तिलौता रसूलपुर गांव गए थे। वहां गर्मी से बचने के लिए शमशुद्दीन मियां टेबुल फैन का उपयोग कर रहे थे। इसी दौरान उनको करेंट लग गई।