पचरुखी: तरवारा बाजार में दो पक्षों में हुई मारपीट में बीच बचाव करने गया पुलिसकर्मी घायल
तरवारा बाजार में गुरुवार को दो पक्षों में हुई मार पीट में बीच बचाव करने गए एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी विकास कुमार बताया जा रहे हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तरवारा बाजार में दो गांव के लोगों में जमकर मारपीट हो रही थी। इसी दौरान तरवारा थाना के एसआई विकास बीच बचाव करने गए एसआई पर किसी ने लाठी चला दी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।