पचरुखी: टेंपू की ठोकर से साइकल सवार मजदूर हुआ जख्मी, सिवान सदर हॉस्पिटल में कराया गया इलाज
पपौर गांव के समीप बुधवार की संध्या टेंपो की ठोकर से एक साइकिल सवार मजदूर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से मजदूर को सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उसका इलाज किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोरेयाकोठी निवासी श्री राम महतो सिवान से मजदूरी कर अपनी साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पपौर गांव के समीप एक टेंपो ने ठोकर मार दिया।