पचरुखी: पचरुखी पोस्ट ऑफिस के सामने बाइक से गिरकर युवक हुआ जख्मी, सीएचसी में कराया गया इलाज
पचरुखी पोस्ट ऑफिस के सामने बुधवार को मुख्य सड़क पर बाइक से गिरकर एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी युवक को स्थानीय लोगों की सहायता से पचरुखी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां पर उसका इलाज हुआ। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महाराजगंज बाजार निवासी मुनाजिर हसन अपनी बाइक से सिवान से दरौदा की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई।