पचरुखी: भवानी मोड़ के समीप बाइक से गिरकर महिला हुई जख्मी
पचरुखी भवानी मोड़ के समीप मंगलवार की देर संध्या बाइक से गिरकर एक महिला जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी महिला को पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज हुआ। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रसूलपुर चट्टी निवासी सोना देवी बाइक से सिवान से अपने भाई महेंद्र प्रसाद के साथ घर लौट रही थी।