हाथरस: सदर कोतवाली क्षेत्र में गैलेक्सी होटल के पास स्कूटी और बाइक की हुई टक्कर, दो युवक हुए घायल
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के गैलेक्सी होटल के पास आज दिन सोमवार को सुबह 9:30 बजे के करीब तेज गति स्कूटी और बाइक आपस में जोरदार तरीके से टकरा गई इस! दुर्घटना में दोनों ही चालक गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े! दुर्घटना को देखकर मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई लोगों की मदद से दोनों घायलों को आगरा रोड किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है!