हाथरस: गांधी तिराहे के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से आलू की बोरियां गिरने से किसान को हुआ हजारों का नुकसान
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड गांधी तिराहे के पास एक किसान ट्रैक्टर ट्राली में आलू की बोरियां लादकर मंडी ले जा रहा था तभी अज्ञात कारणों के चलते ट्राली से आलू की बोरियां रविवार के दोपहर नीचे गिर गई। ट्राली से आलू की बोरियां नीचे गिर जाने से किसान का हजारों रुपए का नुकसान हो गया। रोड पर आलू की बोरियां गिरने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया ।