हाथरस: गांव पटाखास के वृद्ध व्यक्ति की मारपीट के बाद उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों ने शव स्ट्रेचर पर रखकर सड़क पर किया हंगामा
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव पटाखास मे कल दिन शनिवार को दोपहर के समय पर गांव के दबंग किस्म के लोगों ने वृद्ध दंपति से मारपीट कर घायल कर दिया था! इसमें आज बुजुर्ग बादाम सिंह की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई जिससे गुस्साए परिजनों ने शव को स्ट्रेचर पर रखकर ओवर ब्रिज के पास जमकर हंगामा कर दिया पुलिस ने काफी देर तक परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम भेजा है!