हाथरस: बजरंग दल ने हुतात्मा दिवस पर माहौर गेस्ट हाउस स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का किया आयोजन, प्रांत संयोजक ने किया...
सदर कोतवाली क्षेत्र के माहौर गेस्ट हाउस स्तिथ मां कैला देवी चैरिटेबल ब्लड बैंक में विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल द्वारा अयोध्या में हुतात्मा हुए कर सेवकों की स्मृति में हुतात्मा दिवस पर रक्तदान शिविर का रविवार दोपहर को आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया। प्रांत संयोजक व विभाग संगठन मंत्री ने शुभारंभ किया।