हाथरस: मुरसान थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में बाबू और प्रिंसिपल के बीच हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
मुरसान थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में बाबू और प्रिंसिपल के बीच हुई जूते से मारपीट का वीडियो काफी तेजी से आज दिन रविवार को वायरल हो रहा है ! स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में वीडियो कैद हो गया ! यह वीडियो 26 अक्टूबर का बताया जा रहा है और इस मामले में वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए इलाका पुलिस ने प्रिंसिपल और बाबू को पड़कर शांति भंग में कार्रवाई भी की है!